
गंजमुरादाबाद,उन्नाव : लांखो रुपये खर्च कर बनवाया गया बारातशाला का भवन अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है अनदेखी के चलते चारो ओर से कुड़े के ढेर लग चुके है तो ग्रामीणों द्वारा कब्जा कर इसमें भूसा भरा गया है ब्लाक क्षेत्र के गांव ब्योली इस्लामाबाद के मजरा नन्दौली में करीब 10 वर्ष पूर्व लांखो रुपये सरकारी धन को खर्च कर एक बारातशाला का निर्माण करवाया गया था बारातशाला को लेकर ग्रामीण बताते है कि बनने के बाद आज तक इसमें एक भी मांगलिक कार्यक्रम आयोजित नही कि जा सका है और निर्माण के बाद किसी जिम्मेदार द्वारा इस भवन की सुध नही ली गयी जिससे धीरे धीरे यह दुर्दशा का शिकार होता गया मौजूदा समय इसके दरवाजे खिड़की आदि सब गायब हो चुके है तथा ग्रामीणों द्वारा चारो तरफ कूड़े के ढेर जमा कर दिए गए है
जिससे लगता है कि यह भवन कूड़े के ढेर पर खड़ा हो जब यह भवन किसी प्रयोग में नही लाया गया तो धीरे धीरे ग्रामीण इसपर कब्जा जमाकर यहाँ अपने पशु बांधने लगे तथा इसके भीतर अपने ईंधन कंडा व भूसा भरने लगे।जिससे वर्तमान समय इसके दो कमरों में भूसा भरा हुआ है तथा पूरे भवन को गंदगी व कचरे ने इसे पूरी तरह से अपनी आगोश में समेट लिया है जिससे भवन निर्माण में सरकार का कई लांख का धन निस्प्रोयज साबित होता दिख रहा,जबकि गांवो की ब्यवस्था दुरुस्त करवाने हेतु सरकारी दिशा निर्देश में दर्जनों नए पंचायत भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है किन्तु इस भवन की दुर्दशा पर किसी की नजर नही पड़ रही है।