diwali horizontal

चुप ताजिया का जुलूस नम आँखों और अक़ीदत से निकाला गया।

0 84

चुप ताजिया का जुलूस नम आँखों और अक़ीदत से निकाला गया।

Moharram News: लखनऊ में सोमवार को चौक स्थित इमाम बाड़ा नाजिम साहब से चुप ताजिया का जुलूस निकाला गया। ये जुलूस मोहर्रम के आखिरी दिन निकलने वाला अंतिम जुलूस होता है। दो महीने 8 दिन तक चलने वाले मोहर्रम और गम के सिलसिले का चुप ताजिया के साथ समापन हुआ। ईराक स्थित कर्बला में यजीदी फौज द्वारा बेरहमी से शहीद किए गए पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में मोहर्रम मनाया जाता है।

 

अकीदतमंद नम आँखों में दिखे

जुलूस शुरू होने से पहले शिया धर्म गुरु मौलाना एजाज अतहर ने मजलिस पढ़ी। उसके बाद परंपरागत तरीके से निकाला गया जुलूस अकबरीगेट, नक्खास, बिल्लौचपुरा चैराहे से मुड़कर गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज मंसूर नगर होता हुआ सआदतगंज स्थित रौजा-ए-काजमैन में संपन्न हो गया। लगभग 3 किलोमीटर पैदल यात्रा अकीदतमंदों ने तय किया। जुलूस और मजलिस में बड़ी संख्या में अकीदत मंद शामिल हुए और नम आंखों से हजरत इमाम हुसैन को याद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.