
रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव में घमासान, अधिवक्ता दो गुटों में बंटे, नारेबाजी से मचा हंगामा
रायबरेली: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं के बीच जबरदस्त विवाद छिड़ गया। चुनावी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाते हुए दो गुट आमने-सामने आ गए और कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी हुई। इससे मौके पर अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कई वर्षों से सुशील श्रीवास्तव कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष हैं और अधिवक्ताओं की मांग पर इस बार चुनाव कराए जा रहे हैं।

इसके लिए गठित एल्डर कमेटी चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराने की जिम्मेदारी संभाल रही है शुक्रवार को पर्चा वितरण के दौरान विवाद उस वक्त भड़क गया जब कुछ अधिवक्ताओं ने एल्डर कमेटी पर मनमानी और गुपचुप तरीके से पर्चा बांटने का आरोप लगाया।वहीं, एल्डर कमेटी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विरोधी गुट जानबूझकर चुनावी प्रक्रिया में बाधा डाल रहा है ताकि चुनाव टल जाएं। फिलहाल मामले को लेकर अधिवक्ताओं में तनाव बना हुआ है।