
KGMU मे सुनाई दी बुलडोजर की दहाड़।
Lucknow News: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। आज करीब डेढ़ एकड़ जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। इन अतिक्रमणकारियों को KGMU प्रशासन ने नोटिस दिया था। अब कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों ने कहा- उनके घर नहीं है। अब कहां जाएंगे? KGMU परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ 6 महीने के अंदर यह दूसरी कार्रवाई है। 3 महीने पहले कैबिनेट से प्रपोजल अप्रूव कराकर KGMU को हैंडओवर किया गया था। तभी से KGMU की तरफ से इनकी बेदखली की कार्रवाई शुरू की गई थी। करीब 150 झोपड़ियां हैं। इन्हें नोटिस दिया गया था। फिलहाल मौके पर 2 बुलडोजर चल रहे हैं। सीएम योगी ने इस जमीन को KGMU को देने का ऐलान किया था
1.8 एकड़ जमीन कब्जामुक्त कराई गई। केजीएमयू प्रशासन ने छह महीने के अंदर दूसरी बार बुलडोजर कार्रवाई की है। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। करीब 100 झुग्गी-घरों को जमींदोज किया गया।