diwali horizontal

गोसाईगंज में धर्म परिवर्तन की अफवाह निकली झूठी, जांच में सामने आया आपसी लेन-देन का विवाद

0 69
गोसाईगंज में धर्म परिवर्तन की अफवाह निकली झूठी, जांच में सामने आया आपसी लेन-देन का विवाद

लखनऊ: सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर “गोसाईगंज में रानी तिवारी किन्नर को बनाया मुस्लिम मौलाना हाजी सरताज ने जबरन धर्म परिवर्तन करवाया व की लाखों रुपये की ठगी” की पुलिस जांच में पूरी तरह झूठ और भ्रामक पाई गई है। इस संबंध में थाना गोसाईगंज के प्रभारी निरीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मामला धर्म परिवर्तन से संबंधित नहीं, बल्कि आपसी पैसों के लेन-देन का है।मामले में रानी किन्नर पुत्री प्यार गुरु निवासी नेवातिन टोला, नगर पंचायत गोसाईगंज, लखनऊ एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा थाना गोसाईगंज पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें विपक्षी सरताज के साथ पैसों के लेन-देन का विवाद बताया गया। वहीं, विपक्षी सरताज ने भी थाना गोसाईगंज में अपनी ओर से इसी विषय पर शिकायत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।पुलिस द्वारा जब जांच के दौरान दोनों पक्षों से धन लेन-देन के प्रमाण मांगे गए, तो किसी भी पक्ष द्वारा कोई बैंक ट्रांजैक्शन या अन्य साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। केवल मौखिक रूप से धन लेन-देन की बात कही गई। जांच में यह भी पाया गया कि विपक्षी सरताज का कहना है कि उन्होंने सारा पैसा वापस कर दिया है, जबकि अब वादी पक्ष ब्याज की मांग कर रहा है।थाना गोसाईगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रथम दृष्टया धर्म परिवर्तन से संबंधित लगाए गए आरोप पूर्णतः असत्य और निराधार हैं। मामले को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, जिससे जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।पुलिस ने यह भी कहा है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में तथ्यहीन एवं भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, तथा दोनों पक्षों के बीच विवाद को साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है।थाना गोसाईगंज की जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि सोशल मीडिया पर फैलाई गई “जबरन धर्म परिवर्तन” की खबर पूरी तरह मनगढ़ंत थी और वास्तविकता में मामला केवल आपसी वित्तीय लेन-देन से जुड़ा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.