diwali horizontal

छह दिवसीय नई रोशनी प्रशिक्षण का शुभारंभ नेशनल इंटीग्रेशन एंड एजुकेशन सोसायटी के द्वारा बड़े हर्ष उल्लास के साथ कराया गया

0 365

 

लखनऊ : आज दिनांक 1.12 .2020 को लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय नई रोशनी प्रशिक्षण का शुभारंभ नेशनल इंटीग्रेशन एंड एजुकेशन सोसायटी के द्वारा बड़े हर्ष उल्लास के साथ कराया गया इस छह दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य अल्पसंख्यक महिलाओं में जागरूकता व आत्मविश्वास लाने का प्रयास करना है

इस मौके पर नेशनल इंटीग्रेशन एंड एजुकेशन सोसायटी के कोषाध्यक्ष  नजर मेहंदी  ने महिलाओं को नई रोशनी योजना से भली-भांति अवगत कराया व इस योजना का लाभ बताया वही भूतपूर्व फाइनेंस ऑफिसर  मुशीर हसन  ने अल्पसंख्यक महिलाओं को stationery kit वितरित किया और उनका हौसला बढ़ाया इसके अलावा रेडियंस इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन अमीनाबाद की डायरेक्टर इफत रिजवी ने महिलाओं के साथ नेतृत्व विकास, स्वच्छता , जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा कीI

इस योजना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर  साध्वी गुप्ता, आफरीन फातिमा, आफरीन रहमान और जमान उल हसन भी मौजूद रहे जिन्होंने अपने कार्यों से इस योजना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग दियाI

Leave A Reply

Your email address will not be published.