
कानपुर : पनकी स्टेशन के पास रहने वाले अनूप उपाध्याय ने राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर व काकादेव पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दो साल पहले राजापुरवा निवासी कमलादेवी की बेटी रेखा से उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि कमला देवी ने उसकी पत्नी रेखा का धर्म परिवर्तन कराकर उसे ईसाई बना दिया है। छह माह से वह उसे अपने पास ही रखे हुए हैं और उसे ससुराल नहीं भेंज रही है इतना ही नहीं वह उसका भी धर्म परिवर्तन करवाना चाहती हैं।
अनूप का कहना है कि उसके साले सचिन और शिवकुमार इसका विरोध करते हैं तो वह उन्हें घर से निकलवाने की धमकी देती हैं। अनूप ने पादरी पंकज मलिक पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं परिवार की एक अन्य बहू पूजा रावत का कहना है कि,उसकी सास कमलादेवी निरंतर उसे ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाल रही है। बताया कि,क्षेत्र में पादरी की सक्रियता बढ़ गई है। इस मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने बताया कि,मामला गंभीर है और धर्मांतरण से जुड़ा है।
महिला आयोग की सदस्य ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। काकादेव थाना प्रभारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि सास-बहू का विवाद हैं, सास ने ईसाई धर्म अपनाया है जिसके चलते विवाद हुआ है मामले की जांच की जा रही है।