diwali horizontal

कारोबारी के घर महोबा जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने घाटमपुर में रोका।

0 214

महोबा : एसपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले क्रशर कारोबारी की मौत के बाद महोबा जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा को पुलिस ने घाटमपुर चौराहे पर रोक लिया। आगे जाने की जिद पर अड़े प्रदेश अध्यक्ष और विधान मंडल दल की नेता को पुलिस ने आगे जाने नहीं दिया।

प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष विधान मंडल दल की नेता के साथ दिवंगत क्रशर कारोबारी इंद्रजीत त्रिपाठी के परिवार से मिलने महोबा जा रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे ही घाटमपुर पहुंचा, चौराहे पर पुलिस ने उन्हेंं रोक लिया। पुलिस ने आगे जाने से मना किया तो प्रदेश अध्यक्ष जाने की जिद पर अड़ गए

पुलिस ने आलाधिकारियों द्वारा अनुमति न दिए जाने का हवाला दिया तो वह धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हेंं उठाया तो धक्कामुक्की शुरू हो गई। काफी मान मनौव्वल के बाद भी पुलिस ने उन्हेंं आगे जाने नहीं दिया

लल्लू ने कहा, प्रदेश में सरकारी अधिकारी व अपराधियों का गठजोड़

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में सरकारी अधिकारी व अपराधियों का गठजोड़ है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। किसी जनप्रतिधि को दुखदर्द में शामिल होने जाने से रोककर सरकार व प्रशासन ने अलोकतांत्रिक कार्य किया है

विधायक आराधना मिश्रा बोलीं, कांग्रेस भाजपा सरकार के उत्पीडऩ से न दबेगी न झुकेगी। अराजकता और पुलिस के दम पर सरकारी गुंडागर्दी का कांग्रेस सड़क पर डट कर मुकाबला करेगी। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। किसी की जान की कोई कीमत नही है। लाठी के दम पर दमन कर जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.