
वेदांता समूह के खिलाफ जांच के लिए दायर जनहित याचिका खारिज

योगी सरकार में निखरी रामनगरी की पहचान, दीपोत्सव पर कला के रंगों में सराबोर अयोध्या;अयोध्या में दीपोत्सव पर फ्लाईओवर व दीवारें कहेंगी रामकहानी

सआदतगंज, नाका, देवकाली व साकेत पेट्रो पंप के निकट फ्लाईओवर व बाईपास की दीवारों पर थ्रीडी चित्र उकेरे जा रहे हैं। कुछ जगहों पर और काम शुरू हुआ है, ताकि हर आने-जाने वाला यात्री रामकथा से रूबरू हो सके।
फैजाबाद पुस्तक मेला का उद्घाटन करते ट्रस्ट महासचिव चंपत राय व पूर्व सांसद निर्मल खत्री

डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

इस अवसर पर डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि दी गई और उनके जीवन और कार्यों पर चर्चा की गई। चौक में जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव की मौजूदगी में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को पूर्व विधायक जयशंकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, आकिब खान,गोविंद विश्वकर्मा,रामकरण यादव, समरपाल सिंह यादव,विद्याभूषण पासी,सीताराम यादव यादव,जिला सचिव मोहम्मद असलम,शोएब अहमद,अश्विनी यादव,रंजीत विश्वकर्मा,पवन चौरसिया,आमोद यादव, मायाराम यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या पार्टी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
27वें भरतकुंड महोत्सव के पंचम दिवस गरबा महारास की धूम ; छत्तीसगढ़ की कलाकार रानी नंदिनी को मिला भरतकुण्ड रत्न
अयोध्या।भरतकुंड महोत्सव का पांचवां दिन नारी सशक्तिकरण गोष्ठी से शुरू हुआ, जिसमें शकुंतला त्रिपाठी, डॉ0 अर्चना चित्रांशी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्वेता राज सिंह, सीमा तिवारी, कृतिका शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला आदि ने अपने विचार रखे संचालन लेखिका डिम्पल तिवारी ने किया। इसके बाद सुर साधना प्रतियोगिता में बच्चों ने शास्त्रीय गायन और नृत्य की अनेक प्रस्तुतियां की। सरदार जसबीर सिंह और इंदरप्रीत बेदी की नेत्तृत्व में गुरुवाणी कार्यक्रम कराया गया। शाम होते ही गरबा महारास कार्यक्रम के लिए बच्चियों का आना शुरू हो गया। गरबा के लिए विशाल मैदान विशेष रूप से तैयार किया गया था। नृत्य कला मंदिर छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने रानी नंदिनी की अगुवाई में प्रस्तुति दी। गरबा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभान पासवान, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शक्ति त्रिपाठी एवं खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर गरबा महारास का शुभारंभ किया। 1 घंटे तक गरबा ग्राउंड में हजारों बच्चियों महिलाओं के साथ-साथ ग्राउंड के बाहर सड़क पर पंडाल में मौजूद लोग भी जमकर थिरके। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान ने भी भरतकुंड महोत्सव न्यास के पदाधिकारीयों के साथ मिलकर गरबा नृत्य किया। गरबा प्रभारी विजय सिंह और कोऑर्डिनेटर संगीता आहूजा तथा सुमिष्ठा मित्रा ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इसके बाद पंडित सत्य प्रकाश मिश्रा जी के भजन को लोगों ने बहुत सराहा।

भोजपुरी स्टार गायक मनोहर सिंह और अलका सिंह पहाड़िया के शानदार गीतों और जुगलबंदी पर उपस्थित जन समूह झूम-झूम कर नाचने लगे दर्शकों द्वारा फरमाइश पर मनोहर सिंह ने कई गीतों को प्रस्तुत किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ की कलाकार रानी नंदिनी, आराध्या गौतम, प्रतिमा यादव के लोक नृत्य तथा सुजीत कुमार के अवध की धरोहर ग्रुप द्वारा सीता हरण नाटक के मंचन को देखने के लिए लोग देर रात तक जमा रहे। छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने कार्यक्रम में कुछ ऐसा समाँ बांधा कि देर रात्रि तक वे पंडाल में ही जमे रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार पांडे, मुख्य व्यवस्थापक रामकृष्ण पांडे तथा संस्थापक सचिव अंबरीश चंद्र पांडे ने उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके तथा अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करके स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ चिकित्सक एस.के पाठक, डॉ अनुपम पांडे, अशोक गुप्ता, राकेश तिवारी, डॉक्टर विजय शंकर मौर्य, शरद तिवारी, पंडित सत्यदेव मिश्रा, रीता तिवारी, प्रियंका शर्मा, साहब्दीन गौड़, आकांक्षा यादव, वंदना पांडे, स्वर्णालता शुक्ला, रचना श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश तिवारी, पंकज पाठक, अश्वनी तिवारी, योगेश मिश्रा, दिवाकर शर्मा, रमेश मौर्य, सुधा मौर्य, मीडिया प्रभारी केके शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला, आशा गौड़, डिम्पल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
रामगंज रेलवे क्रॉसिंग पर नहीं बनेगा ओवरब्रिज: विधायक अभय सिंह ने दिया आश्वासन

अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
