diwali horizontal

तहसील प्रशासन नें विधवा को दिलाया कब्जा,दबंगों नें पुनः जोत ली जमीन; विधवा नें पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार!

0 67

तहसील प्रशासन नें विधवा को दिलाया कब्जा,दबंगों नें पुनः जोत ली जमीन; विधवा नें पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार!

(सिटीजन वॉयस: उन्नाव: बांगरमऊ: संवाददाता : सुशील यादव)

उन्नाव: बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर गांव निवासी विधवा महिला श्यामवती उर्फ शर्मावती नें सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।विधवा महिला नें प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति स्व रमेश की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।

जिसके बाद पति के हिस्से की जमीन उसके नाम दर्ज हुई।पति की मौत के बाद उसके जेठ सर्वेश द्वारा हिस्से की जमीन न देने पर तहसील बांगरमऊ का सहारा लिया।जिस पर स्थानीय तहसील की राजस्व टीम के नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में कानूनगो एवं लेखपाल नें मौके पर पहुंचकर विधवा महिला श्यामवती उर्फ शर्मावती के हिस्से की जमीन को कब्जामुक्त कराकर कब्जा दिला दिया।कब्जा मिलने के कुछ ही दिन बाद विधवा महिला नें खेत में राई की फसल की बुवाई की।बुवाई करने के कुछ दिन बाद ही विधवा महिला के विपक्षी परिवारी जेठ सर्वेश नें बोई गई राई की फसल व मेड़ जुतवाकर पुनः कब्जा कर लिया।

 

विधवा महिला का आरोप है कि जब उनसे इस बारे में कहा गया तो उन लोगों नें गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता नें बताया कि वो एक विधवा महिला है तथा जीविकापार्जन के लिए खेती ही उसका एक मात्र सहारा है।उक्त मामले को लेकर पीड़िता जब कोतवाली बांगरमऊ न्याय पाने की आश में पहुंची तो वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

पीड़िता नें अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद से मिलकर अपनी आपबीती बताकर जेठ सर्वेश पुत्र भूरे द्वारा कब्जाई गयी ज़मींन को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगाई।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचन्द नें महिला को आश्वस्त करते हुए मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीओ बांगरमऊ सन्तोष कुमार को मामले की जांच सौंपकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.