diwali horizontal

जिले के आला अफसरों ने हिलौली ब्लॉक व कार्यों का किया निरीक्षण।

0 221

उन्नाव : हिलौली ब्लॉक पहुँचे जिला विकास अधिकारी व अपर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की ,साथ ही  सामुदायिक शौचालय व विकास कार्यो का भी निरीक्षण किया।

बुधवार को जिला विकास अधिकारी मनीष कुमार व अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव तथा सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने हिलौली ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक  की साफ सफाई की व्यवस्था  देखी व ग्राम पंचायत हिलौली में बने सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया। शौचालय विधिवत पाए जाने पर सराहना  भी की। सामुदायिक शौचालय का रख रखाव करने वाली महिला सुमन रावत को निर्देशित करते हुए कहा कि सबसे पहले एक पंजिका बना लो, शौचालय उपयोग करने वाले लोगो का उसमे नाम अंकित करें। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दिलीप दीक्षित, मंडल अध्यक्ष राजन दीक्षित,ग्राम विकास अधिकारी सर्वेश बाजपेई तथा कंप्यूटर ऑपरेट अजीज अहमद,अभिनव अवस्थी सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.