diwali horizontal

तंबू में सो रहे मजदूर को ट्रक ने रौंदा

0 167

बाराबंकी : गन्ना क्रय केंद्र लैन चन्दनापुर में टेन्ट के अन्दर सो रहे मजदूरों पर गन्ना लदी ट्रक को चालक ने तंबू में घुसेड़ दिया।जिससे मौके पर ही एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त विवरण के अनुसार तहसील रामनगर अंतर्गत गन्ना क्रय केंद्र चन्दनापुर लैन में बीते गुरुवार की रात्रि को गन्ना लोड करने वाले मजदूर एक तंबू के अंदर सो रहे थे।आज शुक्रवार को अलल सुबह क्रय केंद्र पर गन्ना लदी ट्रक संख्या यूपी 41टी 8297 के चालक ने असावधानी के चलते ट्रक को तंबू के अंदर घुसेड़ दिया जिसके चलते तंबू में सो रहे 18 वर्षीय प्रहलाद पुत्र नोखे ग्राम सिहोरिया थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

दो मजदूर बाल-बाल बच गए वारदात के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस दल बल के साथ पहुँची और जांच की तो गन्ना क्रय केंद्र का ठेकेदार भी मौके से फरार था।पुलिस ने मौके पर अनियमिताओ के देखते हुये तौललिपिक व चौकीदार रामपाल को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि क्रय केंद्र स्थल पर उचित प्रकाश व्यवस्था में ही गन्ने की तौल की जाए तथा किसानों से ट्रैक्टर ट्रालियो में पीछे रिफ्लेक्टर लगाने को कहा घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के रिश्तेदारों ने लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था मृतक मजदूर ही मुख्य रूप से परिवार में कमाई करने वाला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.