diwali horizontal

उन्नाव जिलाधिकारी ने शीतकालीन भ्रमण कर लगाई जन चौपाल;जन चौपाल के दौरान गरीबों को बांटे कम्बल।

0 47

उन्नाव जिलाधिकारी ने शीतकालीन भ्रमण कर लगाई जन चौपाल;जन चौपाल के दौरान गरीबों को बांटे कम्बल।

HIGHLIGHTS

राशन दुकान व पंचायत भवन का किया उद्घाटन।

कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत कटियार भी रहे उपस्थित।

जिलाधिकारी नें गौवंशो की सेहत देखकर जताई खुशी।

 

उन्नाव : बांगरमऊ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठिघरा स्थित उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय में सोमवार को पूर्व निर्धारित शीत कालीन भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।बांगरमऊ तहसील समाधान दिवस सम्पन्न होने के बाद करीब 3:30 बजे जिलाधिकारी गौरांग राठी ग्राम पंचायत की चौपाल पहुंचे।जहां उन्होंने गांव के जीरो पावर्टी के परिवारों से मौके पर जाकर प्रधानमंत्री आवास,शौचालय, उज्ज्वला,मनरेगा जॉब कार्ड,श्रम कार्ड,आयुष्मान कार्ड,पेंशन आदि योजना की बारीकी से जानकारी ली।

इस दौरान कुछ परिवारों के श्रम कार्ड और मनरेगा कार्ड न बने होने पर जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त और डीसी मनरेगा को अभियान चलाकर पात्र परिवारों का मनरेगा एवं श्रम कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिए।गांव की गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं के रखरखाव भूसा की उपलब्धता को देखा।इसके साथ ही गौवंशो को गुड़ और चना भी खिलाया।जिलाधिकारी नें गोवंशो की स्थिति देखकर खुशी जाहिर की।वहीं गौशाला के पास पड़ी ऊसर भूमि को भूमि संरक्षण अधिकारी के माध्यम से भूमि सुधार कराकर हरा चारा बुआए जाने का निर्देश भी दिया।जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कठिघरा के पंचायत भवन आरआरसी केंद्र और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के संचालन और व्यवस्थाओं की भी हकीकत परखी गई।
ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल पहुंचकर जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारा आईसीडीएस विभाग के नवजात शिशुओं को अन्न प्राशन व गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।वहीं आयुष्मान पेंशन,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिशन शक्ति पंचायती राज बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की उपस्थिति में ग्रामीण जनो को जानकारी दी गयी।पेंशन योजना के कैम्प का अवलोकन कर जिलाधिकारी द्वारा कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों के सत्यापन करने के साथ योजनाओं का लाभ देने पर जोर दिया।राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उत्पाद का अवलोकन कर जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पाद बैग और लड्डू गोपाल के वस्त्रासन की खरीदारी कर उनके द्वारा तैयार उत्पाद की सराहना की। वहीं पीएम सूर्य घर योजना को महत्वपूर्ण बताकर लाभ लिए जाने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान कुलदीप कुमार द्वारा ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य कराए जाने की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं विधायक श्रीकांत कटियार नें अन्नपूर्णा भवन (राशन की दुकान)एवं पंचायत भवन का उद्घाटन भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.