diwali horizontal

स्‍टूडेंट्स की समस्याएं सुनने हास्‍टल पहुंचे कुलपति खाने के लिए मंगवाई जलेबी

0 130

लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में खाने की खराब गुणवत्ता, पीने के पानी सहित कई समस्याओं से जूझ रहे छात्रों से मिलने रविवार को कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय पहुंचे। उन्होंने छात्रों की समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही उनके लिए जलेबी का भी इंतजाम किया गया। सुबह करीब 10.30 बजे कुलपति ने नवीन परिसर का निरीक्षण किया। उनके साथ अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.पूनम टंडन भी मौजूद रहीं।

कुलपति ने द्वितीय परिसर में स्थित विधि छात्रों के छात्रावास डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा में छात्रों से बात की। छात्रों ने उनसे मेस में भोजन की खराब गुणवत्ता, पीने के पानी और मैदान में बढ़ी हुई घास से होने वाली समस्याएं बताई। लिखित रूप से भी अवगत कराया। कुलपति ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जरूर किया जाएगा। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए।
ये हैं समस्याएं
लाइब्रेरी का समय 10 से 5 बजे तक है, लेकिन 11 से 4.30 तक ही खुलती है।
लाइब्रेरी की किताबों का नवीनीकरण
पीने के पानी के लिए वाटर कूलर खराब पड़े हैं। आरओ भी नहीं है।
खाने की गुणवत्ता ठीक न होना
क्रीड़ा स्थल की सफाई, खेल-कूद के सामान की व्यवस्था करना
ओपन जिम अभी तक शुरू न होना
फैकल्टी के शौचालय खराब होना कैंटीन की सुविधा न होना आदि

Leave A Reply

Your email address will not be published.