diwali horizontal

ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव ने मिल कर लाखो का फर्जी तरीके से कराया भुगतान

0 258

 

हसनगंज,उन्नाव : भ्रस्टाचार मिटाने का दावा करने वाली कई सरकारे बीते दसको मे आई और गई पर भ्रस्टाचार पर कोई लगाम नही लगा पाई बल्कि भ्रस्टाचार और बढ़ता ही गया मौजूदा सरकार भी जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है पर धरातल पर ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है यदि भ्रस्टाचारियो का भ्रस्टाचार उजागर भी हो जाता है तब भी उन पर कार्यवाही होना मुश्किल हो जाता है क्योकि सरकार और सिस्टम के लोग ही इन भ्रस्ट अधिकारियो और नेताओ को बचाने मे लग जाते है और अन्त मे इन भ्रस्टाचारियो को साफ सुथरा भी साबित कर दिया जाता है।

ऐसी ही भ्रस्टाचार की एक कहानी उन्नाव की विकासखण्ड मियागंज की ग्राम पंचायत शाहपुर सिंधौरा से सामने आया है जहाँ ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव ने मिल कर लाखो का फर्जी तरीके से भुगतान कर लिया इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए है,मामला ग्राम पंचायत शाहपुर सिंधौरा मे लगे एक खड़ंजे का है जिसका मेन्टेनेन्स होना था ग्रामीणों की माने तो ये खड़ंजा बिल्कुल ठीक था इसको मेनटेन करने की कोई आवश्यक्ता नही थी फिर भी इसे उखाड़ कर सही किया गया जो पहले से भी बदत्तर स्थिति मे पहुँच गया है।

ये तो मेन्टेन्स की बात थी असली खेल जो हुआ वो ये की इस खड़ंजे के मेन्टेनेन्स में मात्र हजार बारह सौ ईट लगा कर करीब 200000 लाख रुपये का भुगतान करवा लिया गया वो भी (मेजरमेंट बुक) करवाये इस बारे में जब जेई से बात की गई तो पता चला कि उन्होंने इस गांव के किसी खड़ंजे की कोई मेजरमेंट बुक नही की फिर इसका भुगतान कैसे हो गया कुल मिलाकर ग्राम प्रधानो का कार्यकाल पूरा होने मे कुछ ही समय बचा है और खातो मे पड़े रुपये निकालने की जल्दी मे बिना काम कराये ही लाखो रुपये निकाले जा रहे है ग्रामीणों मे इस भ्रस्टाचार को लेकर काफी रोष है ग्रामीण धनपाल ने बताया कि जो खड़ंजा लगाया गया है उसमें वही पुराना ईटा लगा कर बना दिया गया जबकि नया ईटा नाम मात्र का ही लगा है पर भुगतान लाखो का किया गया है ग्रामीण गेंदेलाल ने बताया पहले यह खड़ंजा काफी ठीक था पर अब तो पहले से ज्यादा खराब है वही पुरानी ईट ही लगाकर नई ईट का पैसा निकाल लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.