
उन्नाव ; हसनगंज तहसील क्षेत्र के अस्थाई गौशाला में दर्जनों गौवंश के मृत अवशेष पड़े मिले वहीं कई जिंदा गौवंशो को कुत्ते नोच नोच कर खा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया की इस भयंकर ठंड में मवेशियों को सर्दी से बचने के लिए बोरे की पल्ली की भी व्यवस्था नहीं की गई है जिसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने वायरण कर दिया। वायरल होते ही आला अधिकारियों की नींद हराम हो गई।
सनगंज तहसील की ग्राम पंचायत जसमड़ा बब्बन के मजरा इस्माइला बाद में अस्थाई गौशाला संचालित है। जिसमें बंद गोवंश की बहुत ही बुरी दुर्दशा है। बृहस्पतिवार की सुबह आस्था गौशाला में दो जिंदा जानवरों को कुत्ते नोच नोच कर खा रहे थे। जिनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वही गौशाला में ही बनी पीछे नाली में एक दर्जन से अधिक मृत गोवंश के अवशेष पड़े हुए थे।जिनकी ठंड और भूख से तड़प तड़प कर मौत हो गई है।ग्रामीणों को अस्थाई गौशाला में जिंदा गौवंशो को कुत्तों के नोच नोच कर खाने व बड़ी मात्रा में अवशेष मिलने की जानकारी पर गौशाला में ही सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं। जिसमें जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि मृत गोवंश को दफन ना करके गौशाला की नालियों में ही डाल दिया जाता है और कोई भी देखरेख ना होने के कारण ठंड से भी जानवरों की मौत हुई है।