diwali horizontal

ओवरब्रिज के नीचे जीवन यापन कर रहे बेजुबान

लाखों खर्च के बाद भी गौवंश सड़को पर

0 106
एट (जालौन)। शासन के कड़े निर्देशो के बाद भी गौवंश खुले में घूम रहे दूसरी ओर हाइवे पर मवेशी अपनी जान गवा रहे बरसात के मौसम के चलते भी कोई साधन नही किये गए जिससे बेजुबानों को सहारा मिल सके ग्राम पिरौना में बनी गौशाला में कुछ ही जानवर मिलेंगे वही गांव में सड़कों, चौराहो पर आवारा जानवरो का झुंड का झुंड मिलेगा मुख्य मार्गो पर निकलना भी दूभर हो गया है गौवंशो के रहने की कोई उचित व्यवस्था नही की गई हालांकि गौशाला तो बनाई गई लेकिन गौशाला में गौवंशो को बंद करेगा कौन यह बड़ा सवाल हैं खुले में आवारा घूमने का सिलसिला जारी है जिससे सड़को पर गोबर ही गोबर फैला हुआ है और नौनिहालो को विद्यालय जाने में भी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है इस समय तो सड़को पर कीचड़ ही कीचड़ का जमावाड़ा है जिससे निकलने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है गांव में तो अलग बात है वही पिरौना बसस्टैंड हाइवे ओवरब्रिज के नीचे सैकड़ो गौवंशो का झुंड का झुंड बैठा हुआ है राहगीरों को निकलने में भी दिक्कत हो रही है सूरज सिंह, बलराम, ओमप्रकाश, राधेलाल, सुरेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, विक्रम ने कहा कि जिम्मेदार जानकर भी अनजान बने हुए है जिससे परेशानी हम लोगो को उठानी पड़ रही है
Leave A Reply

Your email address will not be published.