diwali horizontal

लखनऊ में मौसम का बदला मिज़ाज; कोहरा कम, गलन ज्यादा!

0 63

लखनऊ में मौसम का बदला मिज़ाज; कोहरा कम, गलन ज्यादा!

Weather Update: लखनऊ में लगातार दो दिन से पड़ रहा कोहरा आज काफी कम हो गया है। बुधवार देररात जहां कोहरे की वजह से शहर में होने वाला इंटरनेशनल टी-20 मैच रद्द करना पड़ा, वहीं सुबह मौसम काफी क्लियर हो गया है। रात में विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई थी। लेकिन, आज सुबह विजिबिलिटी 1 किलोमीटर से ज्यादा है। कल का औसत AQI 171 यानी यलो जोन में रहा।

बुधवार का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 और न्यूनतम 60 फीसदी रही। वहीं, आज यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज और कल का घने कोहरे का यलो अलर्ट किया था, लेकिन आज सुबह कोहरा कम देखने को मिला।​​

कोहरा कम हुआ तो फ्लाइट ऑन-टाइम हुईं आज दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट AI-2499 कैंसिल कर दी गई। इसको 7:10 बजे सुबह आना था। यहां से 8 बजे फिर दिल्ली जाती थी। वहीं, रियाद की 9 बजे आने वाली फ्लाइट XY-333 करीब 2 घंटे लेट है। यह लखनऊ 11:55 बजे पहुंचेगी। वहीं, यहां से रियाद के लिए 12:45 बजे उड़ान भरेगी। यहां से टेकऑफ की टाइमिंग 10 बजे थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.