diwali horizontal

सरकारी व राजनीतिक लाभ पाने के लिए की गयी थी युवती की हत्या

0 155

रिश्ता हुआ शर्मसार मां बाप भाई को भेजा गया जेल

 

बाराबंकी :  जनपद में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है दरअसल जैदपुर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा देखने को मिला है सरकारी व राजनीतिक लाभ पाने के लिए की गयी थी युवती की हत्या इसी को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए माँ बाप व भाई को मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए बेनकाब करने का काम किया है वही आपको बताते चलें कि एक सप्ताह से पुलिस को भी गुमराह कर कातिल मां बाप भाई अपने आप को बचाने का काम कर रहे थे, लेकिन यहां पर पुलिस ने तू डाल डाल मैं पात पात वाली कहावत को सच कर दिखाने का काम किया है आपको बता दें कि पूरा मामला यूपी के बाराबंकी में जैदपुर थाना क्षेत्र के कौरहापुरवा गांव का था जहां रविवार हुई दलित युवती की हत्या के मामले में शनिवार को पोस्टमोर्टम करीब 12 बजे ही  शुरू हो गया था। संवेदनशील होने के चलते डीएम एसपी और आईजी रेंज, की मौजूदगी में डॉक्टरों का पैनल बनाकर वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमोर्टम करवाया गया था,

 

जिसके बाद एडीजी जोन लखनऊ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी और जल्द से जल्द खुलासा करने की बात कही थी, लेकिन पुलिस की जांच में यह बातें साफ तौर पर सामने आ गई कि कातिल कोई और नहीं बल्कि मां बाप भाई है जो सरकारी लाभ लेने के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को गुमराह करने का काम किया था फिलहाल पकड़े गए मां बाप भाई को जेल भेजते हुए पुलिस ने कार्यवाही कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.