
ईरान की मिसाइल शक्ति से दुनिया हैरान।
Israel-Iran war : इजराइल और ईरान की जंग किस कदर गंभीर रूप लेती जा रही है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब ईरान ने अपनी घातक हाइपरसोनिक मिसाइल फतह-1 इजराइल पर दाग दी हैं. जानें इस मिसाइल पर ईरान इतना क्यों इतराता है और इस युद्ध में इस मिसाइल का इस्तेमाल इतना खास क्यों है.

इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग हर दिन बीतने के साथ तेज होती जा रही है. अब ईरान ने इजराइल के ऊपर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है. ये पहली बार है, जब इजराइल के साथ युद्ध में ईरान ने अपनी घातक मिसाइल फतह-1 का प्रयोग किया है. इसी के साथ ईरानी फौजों ने इजराइल में अपने कब्जे वाले इलाकों के आसमान पर पूरा कंट्रोल हासिल करने का दावा किया है.

हाइपरसोनिक मिसाइल होती क्या है :हाइपरसोनिक मिसाइल अत्याधुनिक हथियार हैं जो धरती के वातावरण में बेहद तेज रफ्तार से उड़ती हैं और वार करती हैं. इनकी स्पीड ध्वनि की गति से पांच गुना यानी 6,100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो सकती है. इतना ही नहीं, ये मिसाइलें उड़ते समय बीच में ही अपनी दिशा भी बदल सकती हैं. इसकी वजह से इन्हें ट्रैक करना और रोकना बहुत मुश्किल होता है.
कितनी घातक है ये मिसाइल?
फतह-1 मिसाइल 12 मीटर लंबी है. ये 1,400 किलोमीटर तक मार कर सकती है. ये मीडियम रेंज मिसाइल है. ये मिसाइल सॉलिड फ्यूल पर चलती है. एक बार इसे दाग दिया जाए तो फिर ये अपने ठिकाने पर जाकर ही लगती है. ईरान वॉच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 200 किलो विस्फोटक लगाया जा सकता है
.