diwali horizontal

राजधानी लखनऊ में ड्यूटी कर रही महिला सिपाही से छेड़छाड़ विरोध करने पर युवक ने लोहे की राड से सिर फोड़ा दिया

0 190

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में शोहदे इतने बेखौफ हो गए है कि अब महिला पुलिस को भी निशाना बनाने से नहीं चूकते, इतना ही नहीं बल्कि उनपर हम भी बोल देते है। ताजा मामला अलीगंज थाने से सामने आया है। यहां पर रविवार को शाम वर्दी पहने गश्त कर रही महिला सिपाही से एक शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध पर शोहदे ने राड से हमला बोल दिया। महिला सिपाही के पिटाई के दौरान उसका सिर में गहरी चोट आई है जिसके चलते वो लहूलुहान हो गई महिला कांस्टेबल को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोप‍ित के स्‍वजनों ने बताया क‍ि प्रभात मान‍स‍िक रूप से बीमार है

पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही सेक्टर-बी में किराए पर रहती हैं। इस घटना के संर्दभ में एसीपी अलीगंज अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम महिला सिपाही पिंक पुलिस की स्कूटी में तैनात थी। गश्त के दौरान मोहल्ले में रहने वाले प्रभात सिंह ने महिला सिपाही पर छींटाकशी कर अभद्र टिप्पणी की

गाली गलौज कर बोला हमला

महिला सिपाही ने स्कूटी रोक दी और विरोध किया। इस पर प्रभात गाली-गलौज करने लगा। महिला सिपाही के विरोध पर प्रभात ने लोहे के राड से हमला बोल दिया और कई बार मारा। हमले से महिला सिपाही का सिर फट गया और चेहरे पर गंंभीर चोट आयी। शोर सुनकर जबतक आस पड़ोस के लोग दौड़ते हमलवार प्रभात भाग निकला

307 में दर्ज मुकदमा

इंस्पेक्टर पन्ने लाल यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल मौके पर भेजा गया। घायल महिला सिपाही को अस्पताल भेजा गया। इसके बाद महिला सिपाही की तहरीर पर शोहदे प्रभात के खिलाफ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की 307 की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.