diwali horizontal

लखनऊ की 5 मुख्य खबरें हैं।

0 59

लखनऊ की 5 मुख्य खबरें हैं।

Lucknow News:

1 लखनऊ में एक युवक को 7-8 लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। युवक होटल में कुर्सी पर जैसे ही बैठा, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। लात-घूंसे और कुर्सी से ताबड़तोड़ वार किए।इतना मारा कि वह बेहोश होकर नाली में गिर गया। इसके बाद भी उसे पीटते रहे।

हमलावरों के जाने के बाद होटल के कर्मचारियों ने उसे उठाकर सड़क किनारे रख दिया। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया। पूरा मामला 5 सितंबर का है, लेकिन वीडियो आज सामने आया।

पीड़ित का आरोप है कि उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर सभी छोड़ दिया। छूटते ही आरोपियों ने थाने के बाहर रील बनाई।

 

2 कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर लखनऊ की अदालत में अधिवक्ता नृपेंद्र पांडेय ने परिवाद दाखिल किया है। राहुल गांधी ने कहा था- – “वी आर नाउ फाइटिंग द बीजेपी, द आरएसएस एंड द इंडियन स्टेट इटसेल्फ”।

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि यह बयान न केवल राष्ट्रविरोधी है बल्कि भारत की एकता, अखंडता और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र है। अधिवक्ता ने न्यायालय से राहुल गांधी समेत कई शीर्ष कांग्रेस नेताओं को तलब कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की देशद्रोह और षड्यंत्र संबंधी धाराओं में दंडित करने की मांग की है।

 

3 लखनऊ में अब वाहनों की पार्किंग स्मार्ट तरीके से कराई जाएगी। नगर निगम इसके लिए अब मॉडर्न फीचर्स भी ला रहा है। नए सिस्टम के तहत मोबाइल फोन से पार्किंग बुक की जा सकेगी। इसमें पार्किंग के खाली या फुल होने की रियल टाइम ट्रैकिंग भी हो सकेगी।

नगर निगम की तरफ से इसके लिए टेंडर संबंधित प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। शहर के 40 लोगों को जल्द इसका लाभ मिलेगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि बीते 9 सितंबर को नगर निगम पार्किंग स्थान का सन्निर्माण अनुरक्षण और प्रचलन प्रक्षेपित नियमावली को मंजूरी मिल चुकी है।

4 लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लूट की वारदात ने एक व्यक्ति की जान ले ली। चेन छिनने के बाद वह लुटेरों का स्कूटी से पीछा करने लगे थे। 80 की स्पीड से स्कूटी चल रही थी। स्लिप हुई तो वह गिरकर डाले के नीचे चले गए और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अतुल कुमार जैन के रूप में हुई है। वह जिम जाने के लिए निकले थे।

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। हालांकि, उनकी स्कूटी के पीछे भी एक बाइक आती दिख रही है। बताया जा रहा है कि चेन छीनने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में संतुलन खो गया और अतुल सड़क पर घिसटते हुए डाले से टकरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

5 लखनऊ में सुबह धुंध जैसी स्थिति देखने को मिली। बादल छाए हुए हैं। आलमबाग में हल्की बारिश भी हुई। आज दिन में धूप-छांव की स्थिति रहेगी। हल्की ठंडी हवा का असर भी जारी रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक से दो बार बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट है।मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अब लखनऊ में मानसून अपने अंतिम दिनाें में है। आने वाले चार दिनों तक रिमझिम के साथ में हल्की बारिश होती रहेगी। इसके बाद मानसून वापस लौट जाएगा। बीते 20 जून को लखनऊ ने मानसून ने एंट्री ली थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार लखनऊ में सामान्य से अधिक बरसात दर्ज की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.