
बाराबंकी : समाज की सेवा करने से मन को शांति प्राप्त होती है प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने जन्मदिन के अवसर पर गरीब व असहाय लोगों की मदद करके ही अपना जन्मदिन मनाना है। समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नही होता है। मेरे शरीर का कतरा कतरा देश समाज के लिए समर्पित है और समर्पित रहेगा। उक्त उद्गार मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने प्रयास ट्रस्ट दिव्यांगजन शिक्षा सदन के माध्यम से बच्चों को सामग्री वितरण में व्यक्त किये।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी का आगामी 24 जनवरी को जन्मदिन के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए एक सप्ताह तक आवश्यक सामग्री वितरण की जाएंगी। जिसको लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने अनीता शुक्ला द्वारा संचालित प्रयास ट्रस्ट दिव्यांगजन शिक्षा सदन में दिव्यांग बच्चों को टिफिन पानी की बोतल जूस बिस्किट टॉफी दिया गया। जिसे पाकर बच्चे खुश हुए। इस अवसर पर सचेन्द्र वर्माअतुल वर्मा रंजीत वर्मा नीलम वर्मा नीलम प्रिया वर्मा सतीश वर्मा अंकुर वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।