diwali horizontal

आम महोत्सव के अंतिम दिन मचा भारी हंगामा।

0 80

आम महोत्सव के अंतिम दिन मचा भारी हंगामा।

Uttar Pradesh Mango Festival 2025:लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित आम महोत्सव के अंतिम दिन 7 जुलाई 2025 को उस समय अफरा-तफरी मच गई

 

जब प्रदर्शनी में रखे आमों की लूट शुरू हो गई।

 

महोत्सव समाप्ति से कुछ देर पहले जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी और लोग प्रदर्शनी में रखे आमों को ही उठाकर ले जाने लगे, जिससे माहौल बेकाबू हो गया, प्रदर्शनी के आम केवल प्रदर्शन के लिए थे, जबकि उनकी बिक्री बाहर अलग स्टॉल्स पर की जा रही थी।आम महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, जो देशभर की विभिन्न किस्मों के आम देखने और खरीदने आए थे। लेकिन आयोजन के आखिरी पलों में प्रशासन की ढिलाई और भीड़ के नियंत्रण में कमी के चलते स्थिति हाथ से निकल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूट के समय वहां कोई सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आया, जिससे लोग बेहिचक आम उठाकर ले जाते रहे। कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें लोग बैग और थैलियों में आम भरते दिख रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.