diwali horizontal

पंजाब विधानसभा में हुआ घमासान।

0 236

पंजाब विधानसभा में हुआ घमासान।

Punjab Assembly News: पंजाब विधानसभा में आज जबरदस्त घमासान देखने को मिला। मुद्दा था मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को कास्ट किए जाने पर आपत्ति जताई गई। कुछ विधायकों ने इसे राष्ट्रविरोधी करार देते हुए दिलजीत पर सवाल उठाए और यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें पाकिस्तान से इतना प्रेम है तो वहीं चले जाएं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिलजीत का खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग उस हमले से पहले की गई थी, जिसकी वजह से ये विवाद खड़ा हुआ है। मान ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री खुद पाकिस्तान बिरयानी खाने जा चुके हैं, तो कलाकारों को क्यों टारगेट किया जा रहा है।

विधानसभा में बहस के दौरान भगवंत मान ने यह भी कहा कि दिलजीत जैसे कलाकारों ने भारत और पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। उन्हें ‘सरदार’ से ‘गद्दार’ कहना न केवल गलत है, बल्कि पंजाबी अस्मिता का अपमान भी है।

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इसे एक ढकोसला करार दिया और कहा कि सरकार विधानसभा को एक ‘स्टेज शो’ बना रही है, जबकि असली मुद्दों जैसे बेरोजगारी, शिक्षा और किसानों की समस्याओं पर बात नहीं हो रही।

यह पूरा विवाद अब सिर्फ विधानसभा तक सीमित नहीं रहा। सोशल मीडिया पर भी लोग पक्ष और विपक्ष में खुलकर सामने आ रहे हैं। वहीं पंजाब की राजनीति में ये बहस अब राष्ट्रीय रंग लेती दिख रही है।

दिलजीत दोसांझ की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि यह मामला जल्दी थमने वाला नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.