diwali horizontal

सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत पर मचा कोहराम

0 205

जनपद कन्नौज:  के ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव में सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई है  l सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  l ठठिया क्षेत्र के पट्टी गांव में  बच्ची अपने घर से कुछ सामान लेने निकली थी l सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ  l  ट्रैक्टर की चपेट में आने से  बच्ची की मौत हो  गई  l हादसे ने उसकी जान ले ली  l सोनाली पुत्री रामनिवास बाथम उम्र 12 वर्ष घर से बाहर सड़क पार कर रही थी  l

उसी समय तिर्वा से पट्टी की तरफ आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई l गांव के लोगों का तांता लग गया   घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई l मौका पाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया l बेटी अपने पिता की लाडली थी l चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी l घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई l सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ठठिया पुलिस ने  शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l घर परिवार के लोगों को रो रो कर बुरा हाल है l  मौत का समाचार सुनते ही घर में मातम पसर गया l

Leave A Reply

Your email address will not be published.