diwali horizontal

रेलवे स्टेशन पर ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा जुर्माना।

0 65

रेलवे स्टेशन पर ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा जुर्माना।

Indian Railways:भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लगेज को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब लखनऊ और प्रयागराज समेत बड़े स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था लागू होगी।

बैग का वजन और आकार चेक होगा। तय सीमा से ज्यादा होने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा।

किलो की व्यवस्था इस प्रकार होगी

1  1AC.          70 KG

2   2 AC.         50 KG

3.  3AC.           40. KG

4 SLEEPER.    40KG

5 GENERAL CLASS 35

उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे ने इसकी शुरुआत लखनऊ और प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों से करने का फैसला किया है। इनमें लखनऊ चारबाग, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, अलीगढ़, गोविंदपुरी और इटावा जैसे स्टेशन शामिल हैं। इन जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीनें लगाई जाएंगी। प्लेटफार्म पर एंट्री से पहले बैग का वजन और साइज चेक होगा।

रेलवे ने साफ किया है कि सिर्फ वजन की नहीं होगी, बल्कि बैग के आकार की भी जांच होगी। अगर बैग का साइज इतना बड़ा है कि कोच में जरूरत से ज्यादा जगह घेरता है तो पेनल्टी लग सकती है। यानी वजन सीमा के अंदर होने पर भी बड़े बैग से परेशानी बढ़ सकती है। तय सीमा से 10 किलो तक का सामान अतिरिक्त ले जाने की छूट होगी। इससे ज्यादा वजन होने पर यात्रियों को लगेज बुक कराना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.