diwali horizontal

बारावफात पर इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, घर से चेक करके निकले।

0 301

बारावफात पर इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, घर से चेक करके निकले।

Barawafat Diversion News:लखनऊ में शुक्रवार को 12वीं रवी-उल-अव्वल (बारावफात) के त्योहार की वजह से सुबह 10 बजे से मदह-सहाबा का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस झंडे वाला पार्क अमीनाबाद से शुरू होकर मौलवीगंज, गंगा प्रसार रोड, रकाबगंज चौराहा, नादान महल रोड, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा चौराहा, बाजारखाला चौराहा, हैदरगंज चौराहा होते हुए ऐशबाग ईदगाह में समाप्त होगा।

इस दौरान पुराने लखनऊ के 16 मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। यह दोपहर बाद तक प्रभावी रहेगा।

इन प्रमुख रूटों पर रहेगा डायवर्जन…

 

*कमला नेहरू क्रासिंग (चरक चौराहा) से आने वाले वाहन विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे, यह वाहन चौक/मेडिकल कॉलेज होकर जाएंगे।

*नक्खास तिराहा से नादान महल रोड/टुड़ियागंज की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इधर से अकबरी गेट, चरक चौराहा(कमला नेहरू) होकर वाहन जा सकेंगे।

*टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज मंसूरनगर होकर जाएंगे।

*टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। यहीं से वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज मंसूर नगर होकर जाएंगे।

*हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से नक्खास तिराहा/ऐशबाग ईदगाह की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर वाहन जाएंगे।

*वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

*मेडिकल कालेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर रकाबगंज पुल की ओर की बजाय वाहन सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर जाएंगे।

*पोस्ट आफिस (अमीनाबाद) तिराहा से मौलवीगंज होकर वाहन रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर जाएंगे।

*रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन नाका/ मेडिकल कॉलेज होकर जाएंगे।

*कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा, अमीनाबाद चौराहा से कोई भी वाहन झंडे वाला पार्क की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन कैसरबाग, अशोकलाट, श्रीराम रोड अमीनाबाद/सिटी स्टेशन होकर जाएंगे।

*ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह वाहन यातायात पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामंडी/राजेन्द्र नगर होकर जाएंगे।

*बुलाकी अड्डा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया, एवररेडी की ओर से वाहन जा सकेंगे।

*मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज जाने वाला यातायात मिल एरिया, मीना बेकरी व राजाजीपुरम होते हुए जाएंगे।

*राजेन्द्र नगर चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। मोतीनगर/राजेन्द्र नगर होकर वाहन जाएंगे।

*नाका चौराहा से राजेन्द्र नगर होते हुये ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ आवाजाही बंद रहेगी। वाहन नत्था/मवैया होकर जाएंगे।

*नाका चौराहा से कोई भी वाहन पांडेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात बांसमंडी चौराहा/राजेन्द्र नगर होकर जाएगा।

*फूल मंडी से हैदरगंज फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

 

सिटीजन वॉयस की ओर से सभी को बारावफात बहुत बहुत मुबारक हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.