diwali horizontal

यूं पी में फिर इस तारीख से होगी झमाझम बारिश।

0 678

यूं पी में फिर इस तारीख से होगी झमाझम बारिश।

मौसम नमा: मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान बढ़ना शुरू होगा जो कि 17 तक जारी रहेगा। इसके बाद पुरवा की नमी लेकर पूर्वी यूपी के ऊपर आसमान में बन रहा सिस्टम कई जिलों में बारिश कराएगा। आंधी के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। लखनऊ में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवा यहां भी चलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान बढ़ना शुरू होगा जो कि 17 तक जारी रहेगा। इसके बाद पुरवा की नमी लेकर पूर्वी यूपी के ऊपर आसमान में बन रहा सिस्टम कई जिलों में बारिश कराएगा। आंधी के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। लखनऊ में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवा यहां भी चलेगी।

यह है मौसम में उतार चढ़ाव की वजह

मौसम में उतार चढ़ाव इस साल जनवरी से अब तक ज्यादा रहा है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार जनवरी और फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ आए लेकिन इतने कमजोर रहे कि बारिश नहीं हुई। इससे सर्दी में कोल्ड वेव की स्थिति नहीं बनी। इसके बाद एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आना शुरू हुए। इनमें से कुछ कमजोर निकले लेकिन कुछ को पुरवा का साथ मिल गया। यदि पछुआ हवा के साथ आ रहे विक्षोभ का पुरवा से मेल हो जाए तो मौसम काफी खराब हो जाता है। बीते दिनों दो बार ऐसा हो चुका है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पश्चिम से लेकर पूर्वी यूपी तक बारिश और ओले ने भीषण गर्मी से राहत तो दी लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। इसका कुछ असर अभी दिख भी रहा है। सोमवार को लखनऊ से लेकर वाराणसी तक धूप निकली लेकिन तपिश ज्यादा नहीं थी। नतीजतन राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.