diwali horizontal

उत्तर प्रदेश के 46 शहरों में होगी बारिश, कानपुर-गोरखपुर में झमाझम

0 76

लखनऊ : यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार को प्रदेश के 46 जिलों में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव हो जाएगा। 29 जून को ऑरेंज अलर्ट है, यानी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 30 जून को रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी अधिकांश क्षेत्रों में 30 से 35 मिमी तक बारिश हो सकती है।

गोरखपुर के बर्रोही टोला में रहने वाली विद्यावती देवी पत्नी रामकवल उम्र 55 साल की बिजली गिरने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, खेत में काम करते समय बुधवार सुबह 3 बजे आकाशीय बिजली ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। यूपी में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 12 मौतें हुई हैं।

उधर, कानपुर की चंद्रशेखर आजाद कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कहा, ”29 जून से 2 जुलाई तक पूरे यूपी में बारिश होगी। इस बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। धान की रोपाई के लिए भी ये बारिश काफी लाभदायक साबित होगी। ये पानी खेतों में नमी पैदा करेगा।

इन 46 जिलों में आज बारिश के आसार

कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, हरदोई, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, उन्नाव, बाराबंकी, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, आजमगढ़, मिर्जापुर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया।

लखनऊ में सुबह कुछ जगहों पर बूंदा बांदी

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मंगलवार की शाम को गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 11 की मौत हो गई। इसमें सर्वाधिक चार मिर्जापुर और वाराणसी में तीन लोगों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है। बलिया और भदोही में दो- दो लोगों की जान गई है।

वाराणसी में मिर्जामुराद क्षेत्र में दो किशोर प्रभात यादव (15) और लल्ला यादव (12) तथा बड़ागांव क्षेत्र में खेत में काम कर रही एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आने से मौत हो गई। मिर्जापुर में नंदनी (10), साधना (14), प्रिया देवी (38) और लीलावती देवी की मौत बिजली की चपेट में आने से हुई है। बलिया में राम भजन साह (80) और रमेश सिंह (40) तथा भदोही में शशि भूषण दुबे उर्फ साजन (45) और अंकित कुमार गौतम (15) की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.