
चारबाग से बिजनौर का ई ऑटोरिक्शा बुक की लूट कर भाग गए।
चारबाग से बिजनौर का ई ऑटोरिक्शा बुक कराया पहुंच कर बदमाशों ने मारपीट कर गली गलौज कर लूट कर भाग खड़े हुए।
Lucknow Crime News: यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ड्राइवर ने बिजनौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। ऑनलाइन पेमेंट की बात कह कर रुकवाया ऑटो नगराम निवासी सतगुरु के मुताबिक शुक्रवार शाम वह रेलवे स्टेशन के पास सवारियों का इंतजार कर रहा था। इस बीच तीन युवक आए। जिन्होंने बिजनौर जाने के लिए ऑटो बुक किया। किराया तय होने के बाद सतगुरु ऑटो में सवारियां बैठा कर बिजनौर के लिए चल दिया।
कस्बे से कुछ पहले स्थित एक पेट्रोल पम्प पड़ता है। जहां युवकों ने बहाने से ऑटो रूकवाते हुए ऑनलाइन पेमेंट लेने को कहा। सतगुरु के मना करने पर सवारी बन कर बैठे युवक मारपीट करने लगे। ड्राइवर को धक्का देकर बदमाश ई-ऑटो लूट कर फरार हो गए। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने बिजनौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
