diwali horizontal

चिनहट में गोदाम से सामान और कैमरे की हार्डडिस्क ले उड़े चोर

0 210
लखनऊ : चिनहट थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक गोदाम में लोहे की ग्रिल व सामान को चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी चोरी कर लिया ताकि उनकी काली करतूत सीसीटीवी कैमरे में ना मिले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, थाने पर अमित श्रीवास्तव निवासी ग्रीन टावर चिनहट ने सूचना दी कि उनका एक गोडाउन गोडाउन प्रेमबाग़ गणेशपुर राह्मणपुर मटियारी चौराहा के पास है। पीड़ित की दुकान से बेखौफ चोरों ने लोहे की ग्रिल व अन्य सामान चोरी कर लिया है। घटना पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा था। जिसका हार्ड डिस्क भी अज्ञात चोर उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.