
मुजफ्फरनगर में इस प्रसिद्ध मस्जिद को कर दिया गया सील ।
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस-प्रशासन ने एक मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है. दरअसल यहां मस्जिद का निर्माण करवाया जा रहा था. मगर प्रशासन की तरफ से इसकी अनुमति नहीं दी गई थी. मामले की जांच बैठी और फिर ये एक्शन हुआ.
क्यों हुई मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई?
मिली जानकारी के मुताबिक, जिस मस्जिद के खिलाफ एक्शन लिया गया है, वह मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र स्थित मोरना गांव में है. आरोप है कि मस्जिद का निर्माण बिना शासन की परमिशन से हो रहा था. इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासन को मिली थी. मौके पर जब पुलिस-प्रशासन के लोग पहुंचे तो मामले की जांच शुरू हुई. मामले की जांच के बाद पुलिस-प्रशासन ने मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया. दरअसल जांच में भी पाया गया कि मस्जिद का निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा था.