diwali horizontal

जिनकी 15 साल मियाद पूरी, वो ले सकते हैं ऑटो परमिट: मंडलायुक्त

डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की अहम बैठक सम्पन्न

0 71

लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में सोमवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में संपन्न हुआ। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विक्रम टेंपो, टैक्सी जिनकी मियाद 15 साल पूर्ण हो गई है, वो अपनी स्वेच्छा से आॅटो-टेंपो का परमिट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विक्रम टेंपो चालकों को परमिट को लेकर किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न होने पाए। उन्होंने कहा कि मेट्रोपॉलिटन एरिया में इलेक्ट्रिक सिटी ट्रांसपोर्ट बसें चलेंगी। कहा कि 15 दिन का संघन अभियान चलाकर वाहनों का फिटनेट, रजिस्ट्रेशन व इंशोरेन्स चेक किया जाये। इसके साथ ही सम्बन्धित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी नाबालिक वाहन चलाता न पाया जाये, पाये जाने पर उसके विरूद्ध कार्रवाई अमल में लायी जाये। बैठक के दौरान कैरिज बाई रोड एक्ट के अंतर्गत एक प्रार्थना पत्र स्वीकृत किया गया। तीन प्रार्थना पत्र गाड़ी प्रतिस्थापन के प्राप्त हुये जिन्हें विलंब शुल्क के साथ स्वीकृत किया गया। 16 प्रार्थना पत्र परमिट नवीनीकरण के प्राप्त हुये, विलंब शुल्क के साथ स्वीकृति किया गया। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी अमित कुमार, उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र निर्मल प्रसाद, आरटीओ लखनऊ रामफेर द्विवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.