diwali horizontal

30 लीटर अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

0 204

 

सीतापुर : रामकोट पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब के साथ अलग.अलग स्थानों से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 60 के तहत कार्यवाही की है। बताते चलें रविवार शाम 5रू.30 बजे के करीब नवीन चैक चैकी इंचार्ज दयानंद तिवारी व कांस्टेबल विशेष प्रताप, राहुल पटेल की टीम ने 10 लीटर अवैध देसी शराब के साथ खपूरा निवासी पप्पू पुत्र रामपाल को खपूरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। वहीं रामकोट थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार तिवारी व कांस्टेबल अभिषेक चंदेल की टीम ने रामकोट के बबुरी रेलवे क्रॉसिंग से रामकोट कस्बा निवासी सन्तकुमार पुत्र रामू व कुसुम पुत्र लालजी को 10-10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 60 के तहत कार्रवाई की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.