diwali horizontal

तीन सट्टेबाज गिरफ्तार

0 189
लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र से पुलिस ने सट्टा खेलते समय तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने सट्टा खेल रहे अभियुक्त विशाल कुमार रावत पुत्र राम शंकर रावत निवासी समेथा असोहा उन्नाव, हालपता ग्राम सालेह नगर आशियाना विमल कुमार पुत्र गोले कुमार रावत निवासी सालेह नगर आशियाना और अमित रावत पुत्र राम चंद्र निवासी सालेह नगर आशियाना को सट्टा पर्ची से सट्टा खेलते समय बंगला बाजार से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से सट्टा की 5 पर्ची और 3255 रुपये नगद बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.