diwali horizontal

दहेज न देने पर तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से भगाया,मुकदमा दर्ज   

0 188

कानपुर देहात : फिरोजापुर गांव निवासी विवाहिता को उसके पति ने दहेज न देने पर तीन तलाकर बोलकर घर से भगा दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पति समेत 10 ससुरालियों पर दहेज उत्पीडऩ व तीन तलाक कानून का मुकदमा दर्ज किया है।

फिरोजापुर गांव मायके में रह रही नगमा ने बताया कि उसका निकाह 24 मार्च 2018 को नन्थू जाली थाना डेरापुर निवासी जाकिर के साथ हुआ था। निकाह में पिता सुलेमान ने दो लाख रुपये सहित काफी सामान दिया था। आरोप है कि कुछ समय के बाद ससुराल के लोगों ने मकान बनवाने के लिए अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मायके वालों ने गरीबी का वास्ता देकर अतिरिक्त दहेज देने से मना कर दिया। इस पर ससुराल के लोग और अधिक उत्पीडऩ करने लगे कई बार समझौता भी हुआ, लेकिन उत्पीडऩ बंद नहीं हुआ और मारपीट की जाने लगी।

पीड़िता के मुताबिक 14 मार्च को पति जाकिर,ससुर सत्तार,सास,जेठ जल्लाउद्दीन,देवर हीरा,ताजुद्दीन,आसिफ, देवरानी शबीना निशा व गुलसफा ने मेरे साथ मारपीट की और मेरे पति मुझे मेरे मायके ले गए। गांव के बाहर ही उतार दिया और वहां पर तीन बार तलाक कहकर भगा दिया। इससे परेशान होकर उसने थाने में शिकायत की। मंगलपुर थाने के एसएसआई राजेश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.