diwali horizontal

अनियन्त्रित होकर बाईक फिसली तीन घायल।

0 132

फतेहपुर84/उन्नाव : फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के हफीजाबाद बरुआघाट सम्पर्क मार्ग पर हफीजाबाद चौराहे के समीप बरुआघाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाईक  सन्तुलन बिगड़ने से फिसलकर गिर गयी। बाइक पर सवार शेरपुर अछिरछा निवासी लवकुश( 28)पुत्र रज्जन सिंह  सरवन (27)पुत्र नरेश विनोद(32) पुत्र लालता प्रसाद   घायल हो गये।घायलो में लवकुश की हालत गम्भीर देखते हुए जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि  युवक द शराब के नशे में धुत थे।जिससे वह ऊची आरसीसी रोड का ध्यान नही दे पाये तथा तेज रफ्तार होने के चलते बाइक उछल कर गिर गयी।राहगीरों के अनुसार घटना के समय करीब पचास मीटर तक बाईक व सवार घिसटते हुए चले गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.