
कानपुर : गोविंद नगर में शनिवार को चोरों ने के ब्लॉक-4 स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान जसपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह जब गुरुद्वारे के कर्मचारी ऑफिस में पहुंचे तो दरवाजे के ताले गायब मिले। इस पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी के अंदर रखे करीब 3 लाख रुपए गायब थे। इस पर उन्होंने गुरुद्वारे के प्रधान जसपाल सिंह को घटना की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे और गोविंद नगर पुलिस को सूचना दी। मामले को लेकर गुरुद्वारा प्रधान जसपाल सिंह ने चोरी की तहरीर दी। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।