diwali horizontal

लखनऊ में SDM के घर चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार!

0 49

लखनऊ में SDM के घर चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार!

लखनऊ क्राइम लाइव: लखनऊ की मड़ियांव पुलिस ने एसडीएम के घर चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास 30 लाख का चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस गैंग में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

सांई सिटी मड़ियांव निवासी अनामिका श्रीवास्तव फतेहपुर में एसडीएम हैं। उनके घर में 24 अक्टूबर को रात करीब 2.30 बजे चोर घुसे और घर में रखे कीमती जेवर और नगदी चोरी करके फरार हो गए। मड़ियांव पुलिस शुक्रवार सुबह भिठौली तिराहे पर गश्त कर रही थी।

बिना नंबर की गाड़ी से जा रहे थे चोर

एडीसीपी गोपी नाथ सोनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि बिना नंबर के चारपहिया ग्रे गाड़ी से एसडीएम के घर चोरी करने वाले चोर सीतापुर की तरफ जा रहे है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान चंदाकोडर बीकेटी निवासी जीशान गाजी उर्फ छोटू (22) पुत्र मोहम्मद इस्लाम, अबरार नगर खुर्रमनगर निवासी मोहम्मद अरशद (25) पुत्र मोहम्मद इस्लाम पैगम्बरपुर महमूदाबाद निवासी रियाज पुत्र मिराज (28) के रूप में हुई।

पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें एक चोर बाउंड्री फांदता दिख रहा है। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। घटना को अंजाम देने के बाद चोर घर के अंदर का डीवीआर अपने साथ ले गए। डीवीआर गायब होने की वजह से चोरी के अंदर के फुटेज नहीं मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.