diwali horizontal

एक कुंटल इक्कीस किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार  

0 157
कानपुर : शहर के रेलबाजार थाना क्षेत्र सेतड़के यूपी एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुयी है। एसटीएफ ने गांजा तस्करी किये जाने का खुलासा किया है। अवैध गाँजे की उड़ीसा से तस्करी कर कानपुर शहर लाकर बेचने की तैयारी की जानकारी एसटीएफ टीम को हुयी थी। जिसके बाद यूपी एसटीएफ की टीम ने थाना पुलिस रेलबाजार से संपर्क किया और एक गाड़ी को सीओडी पुल के पास रोका। जिसके माध्यम से गांजे की तस्करी की जा रही थी। गिरफ्तार किये गये सरगना में भीम सिंह,अभय चौहान के साथ ही मुनेन्द्र शामिल है। बताया गया की गांजे की तस्करी करके अन्य जनपदो में इसकी सप्लाई की जानी थी। एसटीएफ ने एक कुंटल इक्कीस किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि  कभी ट्रक में अन्य सामानों के बीच गांजा छुपाकर, कभी छोटी गाड़ी की बॉडी काटकर उसमे छुपाकर भारी मात्रा में गाँजे को उड़ीसा से लाया जाता हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.