
रायबरेली : रायबरेली जिले की थाना डीह पुलिस ने हत्या कर फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें बीती 9 फरवरी को डीह थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी मंगलप्रसाद गांव में ही दुकान पर किसी काम से गए थे तभी गांव के ही रहने वाले विपक्षीगण रामजी पाठक, सोनू पाठक , सोनल पाठक ने गाली गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट की थी।
जिससे मंगला प्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फरार चल रहे तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।