diwali horizontal

नपा रामनगर के तीन साल पूरे, चेयरमैन का सभासदों ने किया स्वागत

0 207

बाराबंकी :  रामनगर पंचायत के तीन साल पुरे होने पर सभासदों ने चेयरमैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत के बाद नगर में हुए विकास कार्य के अलावा होने वाले कार्यो पर भी फोकस किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन बद्री बिशाल त्रिपाठी ने कहा कि तीस नवम्बर 2017 को चुनाव परिणाम आया था। निर्वाचन के तीन साल हो गए।जनता ने सेवा का अवसर दिया था।बिना भेदभाव तब से अब तक बोर्ड के सहयोग से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की अगर बोर्ड बढ़िया है और चिंतन बढ़िया है तो सभी कार्य अच्छे होंगे। चेयरमैन व बोर्ड एक मत से फोकस करे तो जनता का दिल जीता जा सकता है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचित सभी सभसादो को वे साथ लेकर चल रहे हैं और कोशिश होंगी की सब साथ रहें। समय कम है कार्य बहुत है। धन की उपलब्धता के साथ विकाश होगा। सभासद संत कुमार उपाध्याय ने कहा कि नगर की जनता के हित में कार्य हो रहा है। उसी के आशीर्वाद से जीत मिली थी उसका हित सर्वोपरि है। इस अवसर पर सभासद श्याम मोहन शुक्ल, रियाज अहमद, अवनीश मिश्र, राजन त्रिपाठी, शिव कैलाश, शुभम जायसवाल, मुनव्वर, राम करन, विक्कू आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.