diwali horizontal

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में टिकट जांच अभियान, 27 यात्री पकड़े गए, ₹9055 का जुर्माना वसूला लखनऊ-लखीमपुर रेलखंड की ट्रेनों और स्टेशनों पर चली कार्रवाई, यात्रियों को किया गया जागरूक

0 120

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में टिकट जांच अभियान, 27 यात्री पकड़े गए, ₹9055 का जुर्माना वसूला
लखनऊ-लखीमपुर रेलखंड की ट्रेनों और स्टेशनों पर चली कार्रवाई, यात्रियों को किया गया जागरूक

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं के विरुद्ध चलाए गए सघन टिकट जांच अभियान के तहत 27 यात्रियों को पकड़ा गया और ₹9055 का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व और सहायक वाणिज्य प्रबंधक मुकेश कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।
यह जांच अभियान लखनऊ-लखीमपुर रेलखंड पर संचालित गाड़ी संख्या 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 55083 मैलानी-डालीगंज सवारी गाड़ी में चलाया गया। इसके अतिरिक्त लखीमपुर और सीतापुर रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पकड़े गए 27 यात्रियों में से कई बिना टिकट यात्रा कर रहे थे, जबकि कुछ अनियमित और गंदगी फैलाने के दोषी पाए गए। सभी से कुल ₹9055 का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान यात्रियों को यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और डिजिटल भुगतान विकल्पों — जैसे आर-वॉलेट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और ई-वॉलेट — के इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अनिवार्य रूप से टिकट लेकर ही यात्रा करें। इस जांच अभियान को सफल बनाने में चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल और अन्य रेलकर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.