diwali horizontal

तिलसिम (सागरिका मेहरोत्रा) ने लूज़ो शो में अमलबाग का किया शोकेस

• द सेंट्रम में आयोजित हुआ द लूज़ो शो

0 71
लखनऊ: तिलसिम (सागरिका मेहरोत्रा) के पारंपरिक और मॉर्डन डिजाइन को ध्यान में रखते हुए एक ऐसे पैटर्न पर कपड़े डिजाइन करता है, जो कश्मीर के बागीचों और जोधपुर के शाही महलों से प्रेरित हैं। द सेंट्रम होटल में आयोजित हुआ द लूज़ो शो में ब्रांड ने अपना पहला कलेक्शन ‘अमलबाग’ प्रदर्शित किया, जिसकी डिजाइन कश्मीर के बागीचों से प्रेरित है।
तिलसिम में को-फाउंडर एवं हेड डिजाइनर, श्रीमती सागरिका मेहरोत्रा ने कहा, “‘अमल’ का अर्थ ‘शुद्ध दिल और इरादों के साथ’ जिससे हमारा ‘अमलबाग’ कलेक्शन प्रेरित है। हमने इसे बेहद खास बनाने के लिए काफी सोच विचार करके पारंपरिक ‘आरी’ और ‘जरदोजी’ का उपयोग करते हुए इसे तैयार किया गया है। ये कपड़े शानदार शिफॉन, ऑर्गेना और सिल्क के हैं जो एक प्रभावशाली लुक देते हैं। ‘अमलबाग’ का अपना सिग्नेचर पैलेट है जिसकी रूपरेखा भारतीय हैं, लेकिन कढ़ाई का पेस्टल रंग पैलेट पहनावे को एक यूनीक कंटेम्परी लुक देता है। तिलसिम एक ऐसा ब्रांड है जो भारतीय संस्कृति की विविधता से प्रेरणा लेता है। तिलसिम के कलेक्शन में आपको को-ऑर्ड सेट से लेकर लहंगा, अनारकली, साड़ी और शरारा तक हर तरह के परिधान मिलेंगे।”
Leave A Reply

Your email address will not be published.