
डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने हेतु BSNL ने दिया “स्पेशल दिवाली बोनांजा”, लकी ड्रा विजेताओं को किया सम्मानित
डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने हेतु BSNL ने दिया “स्पेशल दिवाली बोनांजा”, लकी ड्रा विजेताओं को किया सम्मानित
लखनऊ: डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए “स्पेशल दिवाली बोनांजा 2025” योजना की शुरुआत की थी। यह प्रमोशनल ऑफर 17 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था, जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश (पूर्व) सर्कल के उन ग्राहकों को लकी ड्रा में शामिल किया गया जिन्होंने 18, 19 और 20 अक्टूबर को BSNL वेब पोर्टल या सेल्फ केयर ऐप के माध्यम से ₹100 या उससे अधिक का मोबाइल रिचार्ज किया था।BSNL के अनुसार, लकी ड्रा में लखनऊ के दो ग्राहकों मंजू और अनुरेश कुमार को विजेता घोषित किया गया। इन भाग्यशाली विजेताओं को सोमवार को कैसरबाग स्थित BSNL कार्यालय में सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर लखनऊ बिजनेस एरिया के प्रधान महाप्रबंधक राजेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश (पूर्व) परिमंडल के प्रधान महाप्रबंधक (सेल्स) ज़फ़र इक़बाल तथा डीजीएम सेल्स आनंद मोहन अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।BSNL अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की पहलें उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यमों से लेन-देन के लिए प्रोत्साहित करती हैं, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों को बल मिलता है।
