diwali horizontal

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का दो दिवसीय दौरा, मैनपुरी-फिरोजाबाद में कार्यक्रमों की भरमार

0 65

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का दो दिवसीय दौरा, मैनपुरी-फिरोजाबाद में कार्यक्रमों की भरमार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को लखनऊ से रवाना होकर दो दिवसीय दौरे पर मैनपुरी और फिरोजाबाद के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दौरे के दौरान वे जनसुनवाई, शिलान्यास, लोकार्पण और सम्मान समारोह सहित कई अहम कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार शाम तक वे फिरोजाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद शनिवार, 10 मई को वे मैनपुरी में ट्रांजिट हॉस्टल के सामने आम जन की समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे किरन सौजिया सेकेंड्री स्कूल, कुरावली रोड, मैनपुरी में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।सम्मान समारोह के बाद पर्यटन विकास को गति देने वाले विभिन्न कार्यों की शुरुआत होगी। मंत्री जयवीर सिंह सबसे पहले श्री हनुमान मंदिर, रसेमर एवं ठाकुर जी महाराज मंदिर, उझैया फकीरपुर में पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्राचीन कुरैट मंदिर परिसर, कुरावली में सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण और गमा देवी मंदिर, सुजरई में अवस्थापना सुविधाओं का शिलान्यास करेंगे।रविवार को मंत्री सिरसागंज स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 4 बजे दुर्गा माता मंदिर, केसरी, श्रीकृष्ण मंदिर, कटौरा और माता दुर्गा मंदिर, लखनई के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।दौरे के तीसरे दिन सोमवार, 12 मई को जयवीर सिंह जलौली नगर पंचायत, मक्खनपुर (फिरोजाबाद) में कान्हा गौशाला का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सिरसागंज तहसील क्षेत्र में आव गंगा नदी के जीर्णोद्धार पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। वहां से निकलकर वे किसरॉव पहुंचेंगे, जहां विभिन्न लाभार्थियों को उपकरण, टैबलेट, चेक और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।अपने दौरे के अंतिम कार्यक्रम के तहत वे लगभग 11 बजे कंपोजिट परिषदीय विद्यालय, ग्राम करहरा, विकास खंड अरांव (फिरोजाबाद) में नवस्थापित लैब एवं लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मंत्री लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.