diwali horizontal

Tractor Rally: किसानों का हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित, सहारनपुर में ट्रैक्‍टर रैली में गन्‍ना मंत्री सुरेश राणा ने कहीं ये बातें

0 120

सहारनपुर : UP Assembly Elections 2022 सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में प्रदेश के गन्ना चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की जो बातें कही वह पूरी हुई है आज उनके नेतृत्व में देश में प्रदेश विकास की ओर है उन्होंने बिना नाम लिए कहा जनपद सहारनपुर के एक खनन माफिया द्वारा चीनी मिलों को कौड़ियों के दामों पर नीलामी में छुड़वाया लेकिन भाजपा सरकार इस पूरे मामले की जांच करा कर उन बंद चीनी मिलों को चलाने का काम कर रही है।

भू माफियाओं की कमर तोड़ी

सोमवार को क्षेत्र के गांव जनदेहड़ा समसपुर में भाजपा की किसान ट्रैक्टर रैली को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा ने कहा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था में अपराधियों व भू माफियाओं की कमर तोड़ दी है लेकिन सपा के मुखिया भू माफियाओं की पैरवी कर रहे हैं वह उन्हें मुआवजा देने की बात कर रहे हैं, केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश की जनता के लिए विकास की योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश के प्रत्येक नागरिक का सिर पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है।

किसानों का हित सुरक्षित

इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का जाल बिछा हैं पहले लोग रात्रि के समय परिवारों के साथ सड़कों पर सफर करने से बचते थे कि उनकी साथ कोई घटना न घट जाए लेकिन आज किसी भी अपराधी में हिम्मत नहीं है कि वह किसी घटना को अंजाम दे सभी अपराधी या तो ऊपर है या जेल में है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों व अन्य लोगों की नब्ज को टटोल ते हुए कहा किसानों का हित भी भाजपा सरकार में ही सुरक्षित हैं। उन्‍होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मामला हल होते ही सहारनपुर जिले में बंद पड़ी चीनी मिलों को भी चालू कराया जाएगा तथा प्रदेश की 120 चीनी मिलों में से 90 चीनी मिल गन्ने का भुगतान कर चुकी है शेष का भुगतान करने का आदेश मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं दिया गया हैं।
समय से ही होगा किसानों का भुगतान

चीनी मिलों से किसानों को भुगतान शीघ्र इसके लिए सरकार एक योजना जल्दी लागू करने जा रही है जिस पर पूरी तरह विचार किया जा रहा है। आने वाले समय में किसानों का भुगतान समय से किया जाए इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं प्रयासरत है। उन्होंने सभी किसानों से बार-बार हाथ उठाकर बातों का समर्थन किया कराया तथा सभी से पुन भाजपा की सरकार बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने की अपील की।

ये रहे मौजूद भाजपा किसान ट्रैक्टर रैली को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी रामपुर मनिहारान विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र नेम देवबंद विधानसभा विधायक कुंवर बृजेश सिंह भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र सिंह तुगाना, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा मोहर सिंह, जिला महामंत्री सनी देव चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी मेला राम पवार, राज सिंह माजरा संबोधित करते भाजपा की विकास नीतियों पर प्रकाश डाला।

ट्रैक्टर रैली का आयोजन

इससे पूर्व प्रदेश के गन्ना मंत्री सहित जसवंत सैनी व विधायकों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया बाद में पूर्व सांसद चौधरी नकली सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गन्ना मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली आरंभ की गई, एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने ट्रैक्टर पर ही सवार होकर किसानों का नेतृत्व करते हुए भाजपा कार्यालय तक ट्रैक्टर चला कर ले गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.