diwali horizontal

व्यापारी अपहरण: प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, चुनावों में कोरी भाषणबाजी, जनता में भय

0 270

यूपी :  के बागपत में लोहा व्यापारी के अपहरण पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार को निशाने पर लिया है। यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं और जनता में भय व्याप्त है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में यूपी के बागपत जिले में व्यापारी के अपहरण की घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि ‘बागपत में सोमवार सुबह एक लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है

यूपी के बागपत में सोमवार सुबह लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। यह वारदात सुबह चार बजे उस समय हुई जब व्यापारी घर से दुकान जा रहे थे। बताया जा रहा है दुकान का कुछ सामान आया था, उसको रिसीव करने वह घर से निकले थे। इसी बीच रास्ते से उसे किडनैप कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने फोन कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कोइ कुछ नहीं कर रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है

बागपत में लोहा व्यापारी आदेश जैन का सोमवार की सुबह उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह गाड़ी उतरवाने के लिए दुकान पर जा रहे थे। दुकान से कुछ दूरी पर बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। उसके कुछ देर बाद परिजनों के पास एक करोड़ की फिरौती का फोन आया। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। उधर घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में व्यापारी पीड़ित व्यापारी के घर पहुंचे

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि अंबेडकरनगर में दलित लड़की को बदमाशों ने गोली मारी, बागपत में घर से दुकान जा रहे लोहा व्यापारी का अपहरण कर बदमाशों ने एक करोड़ फिरौती मांगी। सीएम ने पिछले दिनों उपचुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि ‘पश्चिम सुरक्षित है।’ आज अपराधियों ने सीएम को आईना दिखा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.