diwali horizontal

विधानसभा मार्ग, हुसैनगंज के व्यापारी हुए एकजुट 

0 203

बड़ी संख्या में व्यापारी आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े 

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, विधान सभा मार्ग, हुसैनगंज इकाई का हुआ गठन 

मुकेश आहूजा- चेयरमैन , गुरप्रीत सिंह चड्ढा  -अध्यक्ष, अजय गुप्ता -महामंत्री, एलके शुक्ला- कोषाध्यक्ष चुने गए 

व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं मान सम्मान के लिए आदर्श व्यापार मंडल हर स्तर पर कर रहा है संघर्ष: संजय गुप्ता 

लखनऊ : राजधानी की मुख्य बाजार विधान सभा मार्ग, हुसैनगंज के व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ गए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में बर्लिंगटन चौराहे पर स्थित एक निजी होटल में विधान सभा मार्ग, हुसैनगंज के व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, विधान सभा मार्ग ,हुसैनगंज” इकाई का गठन किया

नवगठित इकाई में चेयरमैन के पद पर मुकेश आहूजा, अध्यक्ष के पद पर गुरप्रीत सिंह चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अनिल यादव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर आकिब जैद, महामंत्री पद पर अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर एल के शुक्ला, संगठन मंत्री के पद पर मिस्टर जॉन, मीडिया प्रभारी के रूप में निखिल मिश्रा ,विधिक सलाहकार के पद पर विशाल यादव, प्रचार मंत्री के पद पर राजाराम यादव चुने गए संरक्षक के रूप में व्यापारियों ने डॉक्टर पी के श्रीवास्तव, मोहम्मद कलाम एवं विमल मिश्रा को चयनित किया

इस अवसर पर बोलते हुए संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान में व्यापारियों के सामने अनेक समस्याएं विकराल मुंह बाए खड़ी हैं संगठन की मजबूती से ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संभव है उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल का लक्ष्य एक एक व्यापारी को संगठन से जोड़कर उन्हें सुरक्षित करना तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करना है

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा व्यापारियों के मान सम्मान के लिए संघर्ष करने को कहा उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष कर रहा है और करता रहेगा कार्यक्रम में संगठन के नगर अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह ,नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, नगर महामंत्री विजय कुमार ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भाटिया, नगर उपाध्यक्ष मोहित कपूर, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.